गढ़वा: रंका थानांतर्गत गौरगाड़ा गांव निवासी मनोज भुइयां की पत्नी कविता देवी ने कीटनाशक पदार्थ खाकर किया आत्महत्या का प्रयास
Garhwa, Garhwa | Apr 17, 2024 रंका थानांतर्गत गौरगाड़ा गांव निवासी मनोज भुइयां की पत्नी कविता देवी कीटनाशक पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर स्थिति में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में कविता की सास सोमरिया देवी ने बताया कि कविता के पति घर से तिलक चढ़ाने के लिए गया हुआ था। उसके बाद बाकी लोग ईंट भट्ठा पर काम करने चले गए थे। घर में कोई नहीं था।