जबलपुर: क्राइम ब्रांच और माढोताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 किलो 301 ग्राम गांजा जब्त, कीमत करीब 5 लाख 65 हजार
जबलपुर: मादक पदार्थ गांजा के अवैध कारोबार पर क्राइम ब्रांच और थाना माढोताल पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 11 किलो 301 ग्राम गांजा जब्त किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 5 लाख 65 हजार रुपये बताई जा रही है।