इचाक: लू के प्रकोप से प्यासा जनजीवन, राहत के इंतजार में लोग
प्यासा जनजीवन लू के प्रकोप से हाहाकार, राहत के इंतजार में लोग प्रखंड इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। आग जैसी झुलसाती हवाएं और लगातार बढ़ता तापमान जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित कर रहा है। दोपहर होते हीं सड़कें वीरान हो जा रही हैं, बाजारों से रौनक गायब है और लोग अपने घरों में कैद होने को मजबूर हैं।