डोलरिया: प्रशासन की रोक के बावजूद किसान जला रहे नरवाई डोलरिया क्षेत्र में खेत में लगी आग
प्रशासन द्वारा नरवाई जलाने पर प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद किसान खेतों में आग लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं। सोमवार को डोलरिया क्षेत्र में एक किसान ने अपने खेत में खड़ी नरवाई में आग लगा दी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार खेत में लगी आग से आसपास के क्षेत्र में धुआं फैल गया। प्रशासन लगातार किसानों से नरवाई नहीं जलाने की अपील कर रहा है।