सोमवार सुबह 11 बजे से बगडोना मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत मंडल प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम चरण में कुल छह सत्र आयोजित किए गए, जिनमें मंडल के ऊर्जावान एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।