नसीराबाद: NH 48 मंगरी चौराहे पर हाईवे किनारे भड़की भीषण आग, दो दमकलों ने पाया काबू, टला बड़ा हादसा...
रविवार को सुबह 9:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार नसीराबाद के राष्ट्रीय राजमार्ग 48 स्थित मगरी गांव चौराहे के निकट रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सूखी झाड़ियों में अचानक भीषण आग लग गई। तेज हवा और सूखी झाड़ियों के चलते आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया।