अमरोहा: पुलिस अधिकारियों ने अमरोहा पुलिस लाइन में बड़े धूमधाम से मनाया जन्माष्टमी का त्यौहार, DM ने की पूजा
Amroha, Amroha | Aug 17, 2025 शनिवार की रात भर अमरोहा पुलिस लाइन में जिले के पुलिस अधिकारियों द्वारा जन्माष्टमी के त्यौहार को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी निधि गुप्ता ने पहुंचकर विधि विधान पूर्वक भगवान श्री कृष्णा की पूजा अर्चना की। अमरोहा एसपी अमित कुमार आनंद ने पुलिस अधिकारियों सहित भक्ति गीत सुनाए। पूरा माहौल श्री कृष्ण एवं राधा रानी के जयकारों से गूंजता रहा