यूपी में भीषण शीतलहर को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छात्रों को राहत दी है। प्रदेश के सभी बोर्डों—सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड—के कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल 5 जनवरी तक बंद रहेंगे। परिषदीय, सहायता प्राप्त व मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अवकाश रहेगा। बच्चों की सुरक्षा को सर्वोपरि बताते हुए सीएम ने लापरवाही पर सख्ती के निर्देश दिए हैं।