कुनकुरी: जशपुर जिला में मां दुर्गा की भक्ति में सराबोर, गरबा में बच्चों से लेकर माताओं तक ने लिया हिस्सा
जिले में शारदीय नवरात्र के अवसर पर गरबा की धूम देखने को मिल रही है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित गरबा कार्यक्रमों में बच्चे, युवा और माताएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागी गरबा और डांडिया की धुन पर थिरकते नजर आ रहे हैं। वहीं, गरबा आयोजन के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है, जिससे माहौल