महोली: फिरोजपुर के पास तेज रफ्तार बाइक और साइकिल में हुई जोरदार टक्कर, तीन लोग हुए घायल
जनपद के इनलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के फिरोजपुर के पास तेज रफ्तार बाइक और साइकिल में सड़क पर जोरदार टक्कर हो जाने से तीन लोग जख्मी हो गए थे। सभी घायलों को उपचार के लिए एलिया स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर भर्ती कराया गया था जहां से डॉक्टर ने गंभीर अवस्था के चलते दो भाइयों को सीतापुर के जिला अस्पताल भेजा है।