कटनी नगर: कैमोर महगवां: महिला की साड़ी में आग लगी, बचाते पति भी झुलसा, दोनों जिला अस्पताल में भर्ती
जिले के कैमोर थाना अंतर्गत महगवां गाँव मे घर पर पूजा करते समय महिला पूजा कोल की साड़ी में अचानक आग लग गई देखते ही देखते आग बढ़ गई घर पर मौजूद पति ने आग बुझाने प्रयास किया इसी दौरान वह भी आग से झुलस गया घटना आज सोमवार सुबह 9 बजे घटित हुई दोनो को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां महिला पूजा कोल की हालत गंभीर बनी हुई है।