बदायूं: विक्रमपुर चरसौरा गांव में घर पर बिजली का तार ठीक करते समय करंट लगने से युवक की झुलसकर हुई मौत
Budaun, Budaun | May 6, 2026 बदायूं के थाना इस्लामनगर क्षेत्र के विक्रमपुर चरसौरा गांव का रहने वाला 35 वर्षीय रघु शर्मा पुत्र राम शंकर लाल अपने घर पर बिजली का तार ठीक कर रहा था। कि अचानक बिजली आ गई और करंट लगने से रघु शर्मा की झुलसकर मौत हो गई। तो पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।