जबलपुर: जबलपुर रेलवे पार्सल चोरी – स्टेशन परिसर से व्यापारी का लाखों का माल चोरी, प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप
जबलपुर रेलवे स्टेशन के पार्सल कार्यालय परिसर से एक व्यापारी का कीमती माल चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। मध्य भारत मोर्चा के दिलीप विश्वकर्मा ने मीडिया को बताया कि उनका एक पार्सल जबलपुर आया था, जिसे उनके ठेकेदार नदीम के मजदूरों द्वारा सुरक्षित उतारा गया था, परंतु महज आधे घंटे के भीतर ही पार्सल को खोलकर उसमें से करीब एक लाख रुपये मूल्य की सामग्री गायब क