रानीगंज: नौडेरा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, गेहूं की फसल जलकर हुई राख
फतनपुर थाना क्षेत्र के नौडेरा गांव निवासी राजकुमारी पत्नी रमाशंकर मिश्र के गेहूं की फसल में आग लग जाने से फसल पूरी तरह जलकर राख हो गई। किसान रमाशंकर मिश्र के अनुसार जिस समय आग लगी उस समय उसी खेत में मजदूर गेहूं काट रहे थे।आग खेत में दूसरी तरफ से लगी जिधर से लोगों का आना-जाना रहता है। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। गेहूं की फसल पूर्वी छोर से मजदूर ल