देवसर: एसपी ने बरगवां थाना प्रभारी को किया लाईन अटैच, विभागीय जांच की वजह से हुई कार्रवाई
बरगवां थाना निरीक्षक विद्यावारिधि तिवारी को पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता द्वारा लाईन अटैच कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार साल 2021 में रीवा जिले के एक थाने में पदस्थापना के दौरान थाने के एक आरक्षक को भ्रष्टाचार के मामले में लोकायुक्त की टीम ने पकड़ा था।उसी मामले में पुलिस मुख्यालय द्वारा टीआई को चार्जशीट जारी की गई थी।