अनूपपुर: छीरापटपर के पास सड़क हादसे में घायल मादा जंगली सूअर की मौत, 15 घंटे बाद हुआ अंतिम संस्कार
जिला मुख्यालय से करीब 13 किलोमीटर दूर छीरापटपर के पास शहडोल-अमरकंटक मुख्य मार्ग पर सड़क हादसे में घायल हुई एक मादा जंगली सूअर की उपचार के अभाव में मौत हो गई। घटना के बाद घायल वन्यजीव को वन विभाग द्वारा वन चौकी जमुड़ी लाया गया, लेकिन समय पर पशु चिकित्सा सहायता नहीं मिलने से उसने देर रात दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, मादा जंगली सूअर अपने झुंड के साथ था।