पन्ना: गेहूं खरीदी की स्लॉट बुकिंग आज बंद, 11 हजार किसान परेशान!
Panna, Panna | May 23, 2026 प्रदेश में गेहूं खरीदी के लिए स्लॉट बुकिंग बंद होने से किसानों की मुश्किलें चरम पर पहुंच गई हैं। बीते 4 मई से पोर्टल बंद होने के कारण अन्नदाता सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। आज 23 मई को स्लॉट बुकिंग की अंतिम तिथि है, लेकिन पोर्टल न खुलने से अकेले जिले के 11 हजार से अधिक किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं।