टोंक: ग्राम संदेड़ा में हुई मारपीट में गंभीर घायल व्यक्ति की सआदत अस्पताल में हुई मौत, 09 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Tonk, Tonk | Jan 30, 2026 पीपलू उपखंड क्षेत्र ग्राम संदेड़ा में हुई मारपीट में गंभीर घायल कजोड़ मल शर्मा की सआदत अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट पर 09 जनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर मृतक के शव का सआदत अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया है।