आगर शहर में मौसम का मिजाज लगातार तीसरे दिन भी बदला-बदला रहा। सुबह से ही हल्की ठंडक बनी रही, और सोमवार दोपहर 3 बजे के बाद एक बार फिर बूंदाबांदी के बीच बारिश का दौर शुरू हो गया। लगातार तीसरे दिन हुई बारिश से शहर का तापमान गिर गया और लोगों ने गर्मी व उमस से राहत महसूस की। ठंडी हवाओं और रिमझिम बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया है।