सैदपुर: सैदपुर में विदेशी बाबा के साथ सैकड़ों महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, गुलाब की पंखुड़ियों से मीलों पटी सड़क
सैदपुर नगर के रामघाट स्थित दुर्गा शीतला मंदिर से मंगलवार को भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। पुजारी विदेशी बाबा के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में नगर की सैकड़ों महिलाएं और पुरुष सम्मिलित हुए। श्रद्धालुओं ने कलश में गंगा जल भरकर सिर पर कलश, नारियल और चुनरी धारण कर यात्रा प्रारंभ की। इस भव्य कलश यात्रा के दौरान पूरा नगर भक्ति भाव से जयकारों की गूंजता रहा।