कटंगी: देवरी में पशु चारे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगी भीषण आग, पशु चारा जलकर राख
कटंगी थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी में गुरुवार की रात्रि साढ़े 10 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां पशु चारे से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि पूरी ट्रॉली आग की लपटों में घिर गई। मिली जानकारी अनुसार, देवरी निवासी उमा शंकर बिसेन की ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे खड़ी थी। जिसमें अचानक से आग लग