उमरेठ के कचराम में शनिवार को खेत में से रास्ता देने को लेकर किसान के सिर में सब्बल मार दी गई। घटना तीन बजे की है। किसान राजू साहू अपने खेत में फैंसिंग लगा रहा था। इसी दौरा एक अन्य खेत मालिक ने आकर फैंसिंग लगा रहे राजू साहू से सब्बल छीनकर सिर में मार दिया। पुलिस ने साढे तीन बजे पीडित का मुलाहजा कराया है।