दलौदा: रतलाम-चित्तौड़गढ़ रेलखंड अब पूरी तरह दोहरीकृत: मंदसौर-दलौदा के बीच सफल ट्रायल
पश्चिम रेलवे ने नीमच–रतलाम दोहरीकरण परियोजना के तहत मंदसौर–दलौदा के बीच 14 किमी रेलखंड का निर्माण पूरा कर 120 किमी/घंटा की रफ्तार से सफल परीक्षण किया। रेल संरक्षा आयुक्त की मंजूरी के बाद रतलाम–चित्तौड़गढ़ मार्ग डबल लाइन हो गया। इससे ट्रेनों की देरी कम होगी और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।