बरेली: ड्यूटी से लौट रहे सेल्समैन को अज्ञात वाहन ने रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत से मचा कोहराम
बरेली के बिथरी चैनपुर में 25 वर्षीय पेट्रोल पंप सेल्समैन सर्वेश कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई। फतेहगंज पश्चिमी से लौटते समय हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पीछे पत्नी और दो बेटियां, पुलिस जांच में जुटी।