बहराइच: मुसगढा मोड़ के पास तेज रफ्तार पिकअप की ठोकर से मोहरनिया बंजारन पुरवा निवासी व्यक्ति के घायल होने के मामले मे मुकदमा दर्ज
मुसगढा मोड़ के पास मोहनिया बंजारन पुरवा निवासी व्यक्ति को तेज रफ्तार पिकअप चालक द्वारा ठोकर मारने के मामले में घायल की पत्नी की तहरीर के आधार पर थाना दरगाह पुलिस ने महिंद्रा पिकअप चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। इस मामले में पीड़िता ने रविवार शाम को बताया कि घटना 15 मई की है जब उसके पति को तेज रफ्तार पिकअप ने ठोकर मारी थी।