वाड्रफनगर: अचानक मौसम बदला, बारिश से किसानों को मिली राहत
वाड्रफनगर शनिवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट लेते हुए तेज चमक-गरज के साथ काले बादलों की घिरावट और झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। गर्मी के बीच हुई इस बारिश से जहां लोगों को तपिश से राहत मिली, वहीं सब्जी की खेती कर रहे किसानों के चेहरे खिल उठे। क्षेत्र में पानी की कमी से सूखने की कगार पर पहुंचे फसलों को इस वर्षा से नई जीवनदायिनी संजीवनी मिली है।