हज़ारीबाग: भक्ति और उत्साह के साथ पुलिस लाइन से निकली परंपरागत शिव बारात, प्रशासनिक अधिकारी भी हुए शामिल
हजारीबाग में धार्मिक आस्था, भक्ति और उल्लास के वातावरण के बीच पुलिस लाइन शिव मंदिर से रविवार को पांच बजे परम्परागत शिव बारात भव्य रूप में निकाली गई। श्रद्धालुओं और पुलिसकर्मियों की सहभागिता से सजी यह शोभायात्रा शहर के प्रसिद्ध बुढ़वा महादेव मंदिर तक पहुंची, जहां विधिवत पूजा-अर्चना की गई।