हज़ारीबाग: कोल्हू में 22 मार्च से श्री श्री 108 मारुतिनंदन प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ, तैयारियों के लिए बनी कमेटी
कोल्हू में श्री श्री 108 मारुतिनंदन प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ 22 मार्च से, तैयारियों को लेकर बनी कमेटी। पांच दिनों तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान, जलयात्रा से लेकर नगर भ्रमण तक की रूपरेखा तैयार। हजारीबाग जिले के टाटीझरिया प्रखंड अंतर्गत कोल्हू स्थित नवनिर्मित बजरंग बली मंदिर प्रांगण में रविवार को ग्रामीणों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर कमेटी गठित की गई।