शुक्रवार शाम 6बजे जिला आपूर्ति अधिकारी अनिल तंतुवाय ने बताया कि विभागीय अधिकारियों के द्वारा जिले में किए गए औचक निरीक्षण के दौरान घरेलू गैस टंकियों का उपयोग सार्वजनिक प्रतिष्ठानो में करते पाए जाने पर 14 प्रतिष्ठानो से कुल 19 गैस सिलेण्डर एवं भटटी जप्त की गई है जिसका कुल मूल्य 77556 रूपए बताया गया है,उन्होंने बताया कि इस प्रकार की जांच और कार्रवाई जारी रहेगी