हरिहरगंज: हरिहरगंज थाना पुलिस ने तूरी भुईयां टोला से खोई 3 वर्षीय बच्ची को सकुशल बरामद कर मां को सौंपा
हरिहरगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को एक राहत भरी खबर सामने आई, जहां 3 वर्षीय मासूम बच्ची के गुम हो जाने के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की तत्परता से उसे सुरक्षित बरामद कर लिया गया। जानकारी के अनुसार, पुष्पा देवी, पति अरुण कुमार, मूल निवासी साव कला बड़की साव, गया बिहार है।