बरेली। शहर के वार्ड नंबर 48 में जलभराव की समस्या ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। थोड़ी सी बारिश या नमी होते ही गलियां तालाब में तब्दील हो जाती हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नालियों की सफाई महीनों से नहीं हुई, जिसके कारण पानी गलियों में भरकर घरों में घुस जाता है।लोगों का आरोप है कि कई बार नगर निगम और पार्षद से शिकायत की गई, लेकिन किसी ने सुध नहीं।