शाहनगर: कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक वन विभाग से संबंधित लंबित प्रकरणों के निराकरण के संबंध में
कलेक्टर सुरेश कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्टर कार्यालय के सभागार में वन विभाग की जिला स्तरीय टॉस्क फोर्स समिति की बैठक हुई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सांई कृष्ण एस थोटा सहित वनमंडल अधिकारी पुनीत सोनकर, उप संचालक पन्ना टाइगर रिजर्व मोहित सूद, जिला पंचायत सीईओ संघ प्रिय, एसडीएम संजय नागवंशी एवं अन्य विभागों के संबंधित अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।