शाहनगर: निर्धारित स्थलों पर ही कर सकेंगे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, ज़िला कलेक्टर सुरेश कुमार ने दिए निर्देश
अनंत चतुर्दशी पर 17 सितम्बर को जिले के निर्धारित स्थानों पर ही गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा सकेगा। कलेक्टर सुरेश कुमार के निर्देश पर संबंधित अधिकारियों द्वारा गणेश विसर्जन स्थलों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।