शाहनगर: शाहनगर क्षेत्र में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया, नम आंखों से बप्पा मोरिया को दी गई विदाई
हम आपको बता दें कि आज 17 सितंबर मंगलवार को शाहनगर क्षेत्र भर में हर्षोल्लास से रिमझिम बारिश के बीच विघ्नहर्ता, प्रथम पूज्य एवं गौरी पुत्र भगवान श्रीगणेश जी को विदाई दी गई। मंगलवार सुबह से ही नगर भर में विघ्नहर्ता की विदाई को लेकर पूजा अर्चना का दौर जारी रहा।