पलिया: बेहनन पुरवा गांव में बाइक सवार अधेड़ को टेंकर ने मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
आज गुरुवार को दोपहर करीब 12:00 बजे लखीमपुर खीरी के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के एक रिश्तेदार ने बताया है। कि उनके रिश्तेदार नूरुल हसन पुत्र इम्तियाज अली निवासी गांव बेहनन पुरवा कोतवाली क्षेत्र पलिया के निवासी थे। जो बीते दिवस बाइक पर सवार होकर नेपाल जा रहे थे। जहां गौरी फंटा जंगल के पास टैंकर ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई।