केिशनपुर: शीशवा में आग लगने से छह परिवारों के 12 घर राख हो गए
मौजहा पंचायत के शीशवा गांव के वार्ड नंबर 09 में बुधवार देर रात्रि में अचानक आग लग जाने से छः परिवार का 12 घर जलकर हुई राख। जानकारी अनुसार लगभग 12 बजकर 30 मिनट में महादेव मंडल के आवासीय घर में आग लगी उस समय घर के सभी सदस्य सोए हुए थे आग की ज्वाला देख परोशी जोड़ का आवाज देकर सोए हुए व्यक्ति को जगाया। आग की ताप अधिक होने के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया।