केिशनपुर: किशनपुर प्रखंड में गाजे-बाजे के साथ विसर्जित हुईं मां शारदे की प्रतिमाएं
किशनपुर विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमाओं का विसर्जन मंगलवार को गाजे बाजे की धुन पर थिरकते पूजा समितियों के सदस्यों ने किया। इसके पहले विभिन्न वाहनों पर प्रतिमाओं के साथ निकले विसर्जन जुलूस में पूजा समिति के सदस्य व युवक एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाते हुए तथा नाचते गाते पूरे थरबिट्टा,किशनपुर बाजार का भ्रमण किये।