फारबिसगंज: फारबिसगंज नगर परिषद में मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान चलाया गया.
फारबिसगंज नगर परिषद प्रशासन द्वारा मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. नगर परिषद कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर फारबिसगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संदीप कुमार ने हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की. ज्यादा से ज्यादा मतदान हो इस को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया.