फारबिसगंज: रामनवमी रथयात्रा महोत्सव को लेकर फारबिसगंज के राजेंद्र चौक पर कार्यालय का शुभारंभ किया गया.
रामनवमी रथयात्रा महोत्सव को सफल बनाने के लिए फारबिसगंज के राजेंद्र चौक पर कार्यालय का शुभारंभ किया गया. इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थें. हर साल रामनवमी पर रथयात्रा महोत्सव का आयोजन किया जाता है. इस मौके पर मुख्य अतिथि ने फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया. रामनवमी रथयात्रा महोत्सव को सफल बनाने के लिए लगातार जनसंपर्क चलाया जाएगा.