फारबिसगंज: केवलासी में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक महिला घायल, इलाज जारी
सिमराहा थाना क्षेत्र के खवासपुर पंचायत अंतर्गत केवलासी वार्ड संख्या 7 में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसे परिजनों के द्वारा आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल महिला का इलाज किया जा रहा है. वहीं घायल महिला चंपा देवी बताई जा रही है.