पिछोर: भौंती पुलिस का एक्शन: जुआ खेलते 7 आरोपी दबोचे, 3.20 लाख का माल जब्त
अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए थाना भौंती पुलिस ने जुआ खेल रहे 7 आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा।पुलिस ने मौके से ताश,नगदी,मोटरसाइकिल और मोबाइल समेत 3.20 लाख रु का सामान जब्त किया है। SP शिवपुरी द्वारा अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत,पिछोर SDOP के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई।जिसका प्रेस नोट मंगलवार शाम लगभग 7:30 बजे जारी किया गया।