बांधवगढ़: शहडोल संभाग की आयुक्त सुरभी गुप्ता ने ग्राम पठारी में नल-जल योजना का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
शहडोल संभाग की आयुक्त श्रीमती सुरभी गुप्ता ने ग्राम पंचायत पठारी पहुंचकर नल-जल योजना का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने योजना के तहत पेयजल आपूर्ति, पाइपलाइन और जल वितरण की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों से योजना की प्रगति और संचालन की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। आयुक्त ने ग्रामीणों से चर्चा कर पेयजल उपलब्धता की स्थिति जानी