मंडी: नगर निगम मंडी के स्वच्छता साथियों ने विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को शहर से हटाए अनाधिकृत बैनर- महापौर वीरेंद्र भट्ट
Mandi, Mandi | Mar 1, 2024 शहर के विभिन्न स्थानों पर अनाधिकृत तौर पर लगाए गए बैनरों को नगर निगम कर्मचारीयों द्वारा हटाया गया। जानकारी देते हुए शुक्रवार नगर निगम महापौर वीरेंद्र भट्ट ने कहा कि इसके अलावा स्वच्छता साथियों ने सेरी मंच की बीते कई दिनों से बंद पड़ी हुई नाली का संज्ञान लेते हुए स्थानीय पीडब्ल्यूडी विभाग के सहयोग से जेसीबी द्वारा सड़क की खुदाई कर उसे ठीक करवाया गया।