मंडी: पश्चिम बंगाल में महिलाओं के साथ हो रही हिंसक घटनाओं को लेकर मंडी भाजपा ने सेरी मंच पर किया विरोध प्रदर्शन
Mandi, Mandi | Mar 1, 2024 पश्चिम बंगाल के संदेश खाली में लगातार महिलाओं के उत्पीड़न और अत्याचार को लेकर भाजपा पूरे देश में आंदोलन कर रही है और इसी कड़ी में मंडी भाजपा ने भी ऐतिहासिक सेरी मंच पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया।मंडी भाजपा के जिला अध्यक्ष निहालचंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस पूरे मामले में कोई कार्यवाही नहीं कर रही हैं।