बखरी: मोहनपुर के अग्नि पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए विधायक, निजी कोष से की सहायता
बखरी प्रखंड के मोहनपुर में हुए बीते दिनों भीषण अग्नि कांड में पीड़ित परिजनों को सहायता के लिए जनप्रतिनिधियों ने हाथ बढ़ाया है। नवनिर्वाचित विधायक संजय पासवान ने सूचना मिलने के तत्काल बाद अपने निजी कोष से मोहम्मद मोबीन के परिजनों को आर्थिक सहायता बर्तन एवं अन्य उपयोगी सामग्री उपलब्ध कराया है।