चंदौली थाना क्षेत्र के बर्थरा चौराहा के पास एक अनियंत्रित बाइक ने साइकिल सवार व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी, हादसे में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान बबलू गुप्ता 45 वर्ष निवासी फगुईया थाना चंदौली के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।