बहल: ब्राह्मण संगठन द्वारा बहल में 10 मार्च को आयोजित होने वाले होली मिलन समारोह को लेकर बैठक का आयोजन कर दिया निमंत्रण
Bahal, Bhiwani | Mar 4, 2024 हलके के ब्राह्मण संगठन द्वारा आगामी 10 मार्च को होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। होली मिलन समारोह को सफल बनाने के लिए सोहासडा स्थित ठाकुर जी पुजारियों वाला मंदिर परिसर में गणमान्य लोगों बैठक हुई। बैठक में बहल से पहुंचे ओमप्रकाश शर्मा नरेंद्र शर्मा, अनूप शर्मा ने होली मिलन समारोह में शिरकत करने की अपील करते हुए निमंत्रण दिया।