बखरी: शत प्रतिशत मतदान में युवाओं की भूमिका है महत्वपूर्ण: ABVP के क्षेत्रीय संगठन मंत्री निखिल रंजन
देश में मजबूत लोकतंत्र को स्थापित करने के लिए शत प्रतिशत मतदान आवश्यक है। लोकतंत्र के इस महापर्व में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। सशक्त भारत के निर्माण में मतदान का महत्व विषय पर चर्चा करते हुए अभाविप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री निखिल रंजन ने उक्त बाते कही।