भरतपुर: अंबेडकर पार्क में मनाई गई डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती, जिला कलेक्टर सहित कई अधिकारी रहे उपस्थित
डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती भरतपुर कलेक्ट्रेट के सामने अंबेडकर पार्क में मनाई जा रही है। कलेक्टर कमर चौधरी सहित कई अधिकारियों ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर मालार्पण किया। कलेक्टर ने कहा कि युवा पीढ़ी को बाबा साहब के विचारों और आदर्शों को अपने जीवन में उतारना चाहिए।