शाजापुर: पिपलिया इंदौर में पुरानी रंजिश के चलते दो लोगों ने युवक से की गाली-गलौज और मारपीट, थाने में मामला दर्ज
शाजापुर जिले के पिपलिया इंदौर गांव निवासी युवक देवेंद्र जाट ने कोतवाली थाने पर शिकायत दर्ज कराई थी उसी के गांव के दो लोग जगदीश जाट और राधेश्याम जाट ने पुरानी रंजिश की बात को लेकर उसके साथ गाली गलौज और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। युवक की शिकायत पर कोतवाली थाने में दोनों आरोपियों पर बीएनएस के विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।